फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कौलपुर में ट्रांसफाॅर्मर जलने से 15 दिन से बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 25 Jul 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
 ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते हुए बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
मेंहदावल। विकासखंड मेंहदावल के ग्राम पंचायत कौलपुर में ट्रांसफार्मर जलने के कारण 15 दिन से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इस गर्मी में गांव के लोगों की हालत खराब है, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने इसको लेकर ट्रांसफार्मर के पास प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया मेंहदावल पावर हाउस एवं संबंधित अधिकारियों से कई बार संपर्क किया जा चुका। जाने पर वह कहते हैं की बहुत जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा। पर धरातल पर ऐसा कुछ नहीं किया गया। प्रधान प्रतिनिधि राजेश चौरसिया ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर जब हमारे गांव में विद्युतीकरण हुआ था तब से लगा है। उस समय 20 से 30 कनेक्शन ही था इस समय 140 से ज्यादा कनेक्शन हैं। अभी तक इस ट्रांसफार्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई, ट्रांसफार्मर को लेकर ग्राम वासियों में काफी रोष है। लोगों का कहना है कि इसकी क्षमता बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

इस दौरान मोहम्मद हुसैन, गुलाम ए मुस्तफा, सई मोहम्मद, जौहर अली, मुसर्रत अली, मोहम्मद जुनेद, इरशाद अहमद, सद्दाम हुसैन, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें