फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील हरकत करने वाले तीन युवक पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील हरकत करने वाले तीन युवक पकड़े गए
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के संठी-अशरफपुर मार्ग पर जिगिना ताल की पुलिया के पास तीन युवकों ने शुक्रवार को आने-जाने वाली युवतियों से अश्लील हरकत की। युवतियों के शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि संठी-अशरफपुर मार्ग पर जिगिना ताल के पास बड़ी पुलिया पर बाइक सवार तीन युवक मौजूद थे। उस रास्ते से गुजरने वाले विद्यार्थियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। बाद में कुछ युवतियां गुजरीं तो अश्लील हरकत करने लगे। विद्यार्थियों के विरोध करने पर मारपीट कर आमादा हो गए। युवतियाें ने शोर मचाया तो खेत में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों से बचने के लिए तीनों युवक पास में पानी भरे गड्ढे में कूद गए। लोगों ने तीनों युवकों को पानी से निकाला और 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों युवकों को थाने ले गई। एसओ विनय पाठक ने बताया कि युवक नशे में धुत थे। युवकों के परिजनों को बुला कर सौंप दिया गया। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें