संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस सावन माह के दूसरे सोमवार पर तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सर्तक हो गई। रविवार को सीओ अजय सिंह ने कोतवाल पंकज कुमार पांडेय के साथ तामेश्वरनाथ पहुंचकर जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर मंथन किया।
सावन माह के दूसरे सोमवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जुटने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के प्रबंधन में पुलिस टीम जुट गई है। सीओ व कोतवाल ने मंदिर पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा किया। मंदिर के आसपास प्रवेश एवं निकास द्वार को देखा। इसके अलावा प्रवेश व निकास द्वार के आसपास दुकानों को सुव्यवस्थित रखने के लिए चौकी प्रभारी विनोद यादव को बताया। मंदिर प्रबंधन से बात कर आने वाले श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी ली।
आवागमन व्यवस्था, पार्किंग आदि अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वहां पर मिली कमियों को दूर करने के लिए संबंधित को बताया। सीओ अजय सिंह ने कहा कि मंदिर पर जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस उनकी सुरक्षा को लेकर पुरी तरह से तैयार है। संवाद