फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: उमरिया- बिड़हर मार्ग पर लगा रहा जाम, चार घंटे फंसे रहे लोग

Sun, 20 Jul 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उमरिया बाजार, बिडहर घाट मार्ग पर लगा जाम
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के उमरिया-बिड़हर मार्ग पर रविवार की सुबह चार घंटे तक जाम लग गया। जिससे श्रद्धालुओं के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खत्म कराने में पसीने छूट गए। रविवार को श्रद्धालु सरयू में स्नान व कांवड में जल भरने बिड़हरघाट जा रहे थे। तड़के तीन बजे से श्रद्धालुओं का बिड़हरघाट पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सात बजे तक सड़कों पर आवागमन सामान्य रूप से चलता रहा, लेकिन साढ़े सात बजे सड़कों पर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। उमरिया बाजार से बिड़हरघाट मार्ग पर लगभग तीन किलोमीटर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचने से सड़क पर जाम लग गया। उमस भरी गर्मी में लोग भीषण जाम में लगभग चार घंटे फंसे रहे। जाम का प्रमुख कारण आंबेडकरनगर जनपद की तरफ से आने वाले ओवरलोड ट्रक रहे, जो सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े थे। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के आगे बिड़हरघाट पुलिस के चंद पुलिस कर्मी जाम खत्म करने में असहाय नजर आए। बाद में एक सेक्शन पीएसी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जाम खत्म कराने में पुलिस कर्मियों के पसीने छूटने गए। लगभग चार घंटे बाद जाम खत्म हुआ, लेकिन इस बीच जाम में फंसे श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें