फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी आवास में चोरी, अभिलेख उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्रेटरी आवास में चोरी, अभिलेख उठा ले गए चोर
विज्ञापन

मेंहदावल। विकास खंड परिसर में बने सेक्रेटरी आवास में रविवार की रात चोरी हो गई। चोर रजिस्टर समेत अन्य सामान उठा ले गए। सेक्रेटरी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

मेंहदावल विकास खंड परिसर में बने सरकारी आवास में ग्राम पंचायत अधिकारी शैलेंद्र यादव निवास करते हैं। इसी सरकारी आवास में ग्राम पंचायतों से जुडे़ सरकारी अभिलेख भी रखते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि ग्राम पंचायत करहना, भटौली, भटपुरवा, सई लंगडी, दुगर्जोत, पडरिया, खरवनिया, टडवा, भिटियाकलां, भरवलिया चौबे, खजुराकलां, श्रीनगर आदि का प्रभार उनके पास हैं। वह छुट्टी पर अपने गांव गए थे। सरकारी आवास में कोई नहीं था। 22 जनवरी की रात पीछे से किसी ने दीवार फांदकर कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुस गया। चोर परिवार रजिस्टर, जन्म मृत्यु रजिस्टर और बड़ा लेदर बैग उठा ले गए। बैग में ग्राम पंचायतों के कैशबुक, चेकबुक, पासबुक, पावर बैंक, दो हजार रुपये के साथ बिल-वाउचर एवं अन्य अभिलेख रखे थे। सोमवार की सुबह वह आए तो घटना की जानकारी हुई। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली हैं। उसके आधार पर घटना की जांच की जा रही हैं। जांचोपरांत अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें