फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेहतर कार्य प्रणाली में जिले की पुलिस की रेटिंग 84 प्रतिशत

Sat, 18 Nov 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सर्वेक्षण में जिले की पुलिस को गोरखपुर जोन में 84 प्रतिशत रेटिंग मिली है। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताया कि पुलिस की कार्य प्रणाली (ट्विटर, डॉयरेक्ट पोल, यूपी-112, आईजीआरएस एवं जनपद के समस्त थानों में पंजीकृत अभियोगों (प्रथम सूचना रिपोर्ट) व पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के बारे में कराई गई वोटिंग में जिले को 84 प्रतिशत रेटिंग प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

इसमें डायरेक्ट पोल पर 626, ट्वीटर पोल पर 95, यूपी 112 के पोल पर 372, वादियों से पंजीकृत कराए गए एफआईआर, एनसीआर पर 130, आईजीआरएस में 107 व पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन में 383 व्यक्तियों सहित कुल 1713 व्यक्तियों ने अपना फीडबैक दिया है। संतकबीरनगर पुलिस के कार्यों के डायरेक्ट पोल में कुल फीडबैक का 97.4 प्रतिशत, ट्वीटर पोल पर कुल फीड बैक का 83.0 प्रतिशत, एफआईआर, एनसीआर में कुल फीडबैक का 97.7 प्रतिशत, यूपी 112 के कुल फीड बैक का 76.9 प्रतिशत, आईजीआरएस में फीडबैक का 56.0 प्रतिशत व पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन में कुल 98.7 प्रतिशत लोगों ने अति उत्तम वर्ग में अपना वोट दिया। अक्टूबर की रैंकिंग में कुल 1713 फीडबैक प्राप्त हुए। निर्धारित सांख्यिकी का प्रयोग कर जिन की रेटिंग 84.95 प्रतिशत पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें