फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छूटे पात्र लाभार्थियों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

Sat, 18 Nov 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा  की बैठक को संबो​धित करते संयुक्त सचिव शशांक मिश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल क्रियान्वयन के लिए शुक्रवार को भारत सरकार से नामित जिले के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त सचिव विद्युत मंत्रालय शशांक मिश्र की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। योजनाओं के संतृप्तीकरण के लिए आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने व छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने पर जोर दिया गया। डीएम महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सत्यजीत गुप्ता, एडीएम जय प्रकाश व सीडीओ संत कुमार की मौजूदगी में नोडल अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रमुख योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित व असंतृप्त लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। इसके लिए जन सामान्य को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

इस दौरान संभावित लाभार्थियों का नामांकन, चयन तथा स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्त पोषण सेवाएं, एलपीजी कनेक्शन, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आदि बुनियादी सुविधाओं से संतृप्तीकरण करना है। उन्होंने प्रत्येक दिवस में आयोजित होने वाली गतिविधियों से संबंधित फोटोग्राफ्स को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए शासन के निर्देशों के क्रम में कमेटी का गठन करते हुए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्देशों एवं मार्ग दर्शन का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स एवं गतिविधियों की निगरानी, जानकारी के लिए विकास भवन में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। पूरा प्रयास रहेगा कि छूटे हुए लाभार्थियों को चिह्नित कर संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सके।
विज्ञापन

बैठक में सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, डीडीओ सुरेश चंद्र केसरवानी, एसडीएम सदर शैलेश दूबे, एसडीएम मेहदावल अरुण वर्मा, प्रशिक्षु एसडीएम मंजुल मयंक, उप कृषि निदेशक डाॅ. राकेश सिंह, डीसी एनआरएलएम जीशान रिजवी, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, पीडी संजय नायक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें