मेंहदावल में विष्द्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते विधायक। संवाद
मेंहदावल। विद्युत विकासखंड परिसर में रविवार को आयोजित विद्युत बिल समाधान शिविर में विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी पहुंचे। उपभोक्ताओं ने विधायक से विद्युत कर्मियों की शिकायत की। विधायक ने अधिशासी अभियंता समेत विद्युत निगम के कर्मचारियों पर नाराजगी जताई।
विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के पहुंचते ही उपभोक्ताओं ने उन्हें घेर कर बिल से संबंधित समस्याओं को गिनाना शुरू कर दिया, जिसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने विद्युत निगम के लोगों से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा अवर अभियंताओं से भी बात की। विधानसभा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के साथ ही मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का उपभोक्ताओं को समुचित लाभ मिले।
इस दिशा में विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। विधायक ने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के संपूर्ण समाधान हेतु 15 में से 22 तक मेगा विद्युत बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में उपभोक्ता पहुंचकर अनावश्यक रूप से निगम द्वारा की गई बिलिंग की समस्या का समाधान कराएं। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही की जा रही है तो उपभोक्ता के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। उसकी सीधे शिकायत दर्ज कराई जाए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई होगी।