लोहरौली। विकास खंड बेलहर कला के अंतर्गत कुशहरा फीडर से हो रही बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। रोस्टिंग के नाम पर की जा रही कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि सुबह से शाम बिजली कट रही है। कुछ देर के लिए बिजली आती है, लेकिन रात्रि के समय में फिर कटौती शुरू हो जा रही है। इससे उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ रहा है।
डिगेश्वरनाथ डिघवा निवासी केदार, साधू, दशरथ, हरिश्चन्द्र, लोहरौली निवासी महेंद्र, मुन्ना, सुनील, बढया बाबा निवासी गंगाराम, योगेन्द्र, लल्लू, लालबहादुर, रामबृक्ष, जगराम, संतराम, राजू, राजेंद्र, ठाकुर, लक्ष्मण आदि लोगों ने अनावश्यक विद्युत कटौती बंद किए जाने की मांग की।