फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रभातफेरी में गुरु तेग बहादुर सिमरिये...की गूंज

Thu, 27 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
गुरूद्वारे से निकली प्रभात फेरी-स्रोत गुरूद्वारा - फोटो : 1
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए अपना शीश समर्पित करने वाले श्री गुरु तेगबहादुर साहिब की अमर शहादत की स्मृति में खलीलाबाद स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में 7 से 9 दिसंबर के बीच शहीदी दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए तीसरे दिन प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें गुरु तेग बहादुर सिमरिये के स्वर गूंजे।
विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अनुसार शहीदी दिवस कार्यक्रमों का शुभारंभ 25 नवम्बर को प्रभात फेरी से किया गया। यह प्रभात फेरी सात दिसंंबर तक प्रतिदिन सुबह पांच बजे नगर के प्रमुख मार्गों पर निकाली जाएगी। तीसरे दिन प्रभात फेरी के दौरान “गुरु तेग बहादुर सिमरिये, घर नव निधि आवे धाय” के पावन गुरुवचनों और “बोले सो निहाल, सत श्री अकाल”, “गुरु तेग बहादुर हिंद की चादर” जैसे जयकारों से शहर गूंज उठा। प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारंभ होकर गोला बाजार, मुखलिसपुर चौराहा होते हुए समय माता मंदिर, राम जानकी मंदिर से वापस गुरुद्वारा परिसर पहुंची। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रबंधक अजीत सिंह ने कहा कि शहीदी पर्व को उत्कृष्ट रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

इस दौरान मुख्य सेवादार बीबी बलवंत कौर, सतविंदर पाल सिंह जज्जी, हरभजन सिंह, मदन सिंह, प्रीतपाल सिंह, जसवीर सिंह, परविंदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, जसविंदर सिंह, राजपाल सिंह, रविंद्र पाल सिंह, आशु सिंह, अमरजीत सिंह, जसबीर सिंह, काजू, हर्ष सिंह, सागर सिंह, श्रेष्ठ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें