फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाथ की मेंहदी का रंग चटख, लेकिन सूनी हो गई मांग

Tue, 17 Jun 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम छोटी तिनहरी में मंगलवार को करंट से कुलदीप यादव उर्फ गोलू की मौत हो गई है। आठ मई को उसका विवाह धनघटा क्षेत्र के रामपुर पश्चिमी में हुआ था। दुल्हन के हाथों में लगी मेंहदी का रंग अभी चटख है, लेकिन हादसे से उसकी मांग सूनी हो गई।
विज्ञापन

नई नवेली दुल्हन के आंखों से बहती आंसुओं की धारा देख महिलाएं अपने आंसू नहीं रोक पा रही थी। हर जुबां पर बस एक ही बात थी ईश्वर यह दिन किसी को न दिखाए।
जानकारी के अनुसार, छोटी तिनहरी गांव निवासी कुलदीप यादव उर्फ गोलू प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसका सपना था कि वह किसी अच्छे पद पर चयनित होकर समाज में नई पहचान बनाए। मगर, उसका यह सपना अधूरा रह गया।
कुलदीप यादव की शादी आठ मई को रामपुर पश्चिमी गांव निवासी निवासी रेनू यादव के साथ हुई थी। नौ मई को कुलदीप यादव जब अपनी पत्नी को विदा कराकर अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने नई नवेली दुल्हन रेनू का भव्य स्वागत किया, लेकिन खुशहाल जोड़ी को पता नहीं किसकी नजर लग गई।
विज्ञापन

पति की मौत की जानकारी जब रेनू को हुई तो वह सन्न रह गई। एक महीना पहले जिस पति को वरमाला पहनाकर अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेने के बाद पति के साथ ससुराल पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें