फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में घायल खलासी की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 08 Jan 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बूंधा के पास पिछले दिनों घायल खलासी की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप वाहन के मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित विनोद सिंह निवासी केशोपुर थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर ने तहरीर में बताया कि वह पिकअप वाहन का मालिक है। चालक छत्रपाल सिंह 27 दिसंबर को मुर्गा लेने के लिए वाहन लेकर बाराबंकी गया था। उसके साथ खलासी अली हुसैन भी था।
विज्ञापन

28 दिसंबर को सुबह 8 बजे लौटते समय बूंधा के पास अज्ञात ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया। उमें बैठे खलासी अली हुसैन (30) को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। गंभीर हालत देखकर चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 29 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें