फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी से तीन दिन पहले लड़के ने किया इनकार

Thu, 24 Oct 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिहवां। शादी होने से तीन दिन पहले लड़के ने लड़की के मोबाइल पर मैसेज भेजकर शादी करने से मना कर दिया। मैसेज मिलते ही लड़की पक्ष में खलबली मच गई। बातचीत व मध्यस्थता के बाद भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन

लड़की वालों ने धर्मसिंहवा थाने पर अधिक दहेज मांगे जाने का हवाला देकर मना की तहरीर दी। हालांकि थाने पर दोनों पक्षों के खर्च भरपाई करा कर समझौता हो गया। धर्मसिंहवा क्षेत्र के एक गांव के लड़की की शादी बेलहर थाना क्षेत्र के एक लड़के से तय हुई थी और इसी माह के बीस तारिख को शादी की दिन तय थी।
दोनों तरफ के लोग शादी की तैयारी कर रहे थे। लड़की के ह्वाट्सएप पर शादी के तीन दिन पहले 17 अक्तूबर को मैसेज गया कि शादी नहीं करेंगे। इस मैसेज को देखकर लड़के पक्ष के लोग परेशान हो गए और जब बातचीत करना चाहे तो लड़की के पक्ष के लोग मैसेज गलती से चले जाने की बात कहे। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें