संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। बीआरसी बेलहर में बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला हुई। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नई शिक्षा नीति के अनुपालन कैसे किया जाएं, पर चर्चा की गई।
विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय को निपुण भारत के अनुसार आगे बढ़ाया जाए। नई शिक्षा नीति पर लोगों को जागरूक किया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी अनीता तिवारी ने कहा कि शिक्षकों के प्रयास से शिक्षा क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय को जल्द से जल्द निपुण बनाया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 19 बिंदु पैरामीटर पर सभी विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। प्रधान विनय दुबे ने विद्यालयों में स्वच्छ जल हेतु समुचित व्यवस्था करने की अपील की। विद्यालयों में बेहतर कार्य करने वाले सियाकटाई प्रधान शिवशंकर चौरसिया, सुमहा संध्या, दुल्हीपुर उग्रसेन सिंह, लोहरौली ठकुराई मिनदल देवी, रमवापुर श्याम यादव, गजौली रायसुन्निशा, बरदाद गेंदा देवी, भेलाखर्ग कलां राजमती, जंगल बेलहर दिलीप राय, लोहरौली रामप्रकाश, पिपरपाती शैलेश यादव, अमरडोभा महेश लोधी, पकरी आराजी उर्मिला आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वित्त एवं लेखाधिकारी अभिनय प्रताप सिंह, नवीन त्रिपाठी, बीडीओ श्वेता वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंकज सिंह, प्रधान राम प्रकाश दुबे, अरुण शर्मा, धर्मेंद्र नाथ राय, राम सुरेश चौधरी, ओमप्रकाश, बाल गोविंद राय, रणवीर पांडेय, विकास राय आदि मौजूद रहे।ं