फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नशे में धुत बाइक सवार की दबंगई से दो गांवों में तनाव, रात भर दौड़ती रही पुलिस

Thu, 12 Sep 2024 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के जमुहट और ठाठर गांव का मामला
विज्ञापन


- युवक ने बीच रास्ते में बाइक खड़ी कर कार सवार दंपती के रास्ता मांगने पर की मारपीट

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के जमुहट गांव में नशे में धुत बाइक सवार ने बीच सड़क में बाइक खड़ी कर दी। बाइक हटाने की बात को लेकर कार सवार दंपती से कहासुनी के बाद मारपीट की। दंपती की सूचना पर ठाठर से पहुंचे लोगों और जमुहट के ग्रामीणों के बीच हाथापाई होने लगी। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। सूचना पर स्थानीय पुलिस के अलावा सीओ भी पहुंच गए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया, जिसे पूछताछ के बाद देर रात में छोड़ दिया गया। विवाद के बाद दोनों गांवों में तनाव बना हुआ है।
गौरतलब है कि महुली क्षेत्र के ठाठर गांव निवासी प्रेमचंद्र के घर पर कथा का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए उनकी बेटी लालगंज क्षेत्र के अमईपार गांव निवासी सरोज देवी परिवार के साथ पहुंची थीं। बुधवार शाम कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह पति के साथ कार से घर लौट रही थीं। सरोज देवी की माने तो जैसे ही वह जमुहट गांव से आगे बढ़ीं, उसी दौरान नशे में धुत जमुहट गांव के युवक ने बीच सड़क में बाइक खड़ी की थी। जब उससे हटाने की बात कही तो वह भड़क गया। गाली देते हुए मारने के लिए आगे आया। शोर सुनकर नशे में धुत युवक के पक्ष में अन्य लोग पहुंचकर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


सरोज देवी के मुताबिक कार में बैठे बच्चे ने इसकी सूचना फोन से ननिहाल के लोगों को दी तो वहां से कुछ लोग पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। सरोज देवी और उनके पति महेंद्र निषाद की पिटाई कर दिए। आरोप है कि छोटा और बड़ा मंगल सूत्र, कील गायब हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों पक्षों की तरफ से जमकर ईंट-पत्थर और लाठियां चटकीं।

दूसरे पक्ष के जमुहट के ग्रामीणों के अनुसार गांव के युवक से विवाद के बाद ठाठर गांव से दर्जनों की संख्या में महिला और पुरुष लाठी से लैस होकर गांव पहुंचे। जमकर उत्पात मचाया। घरों में घुसकर मारे-पीटे और बाइक और पिकअप क्षतिग्रत कर दिए। साथ ही नकदी भी उठा ले गए। दोनों गांव के ग्रामीण की माने तो पीआरवी टीम की मौजूदगी में भी विवाद होता रहा। पुलिस लापरवाह बनी रही।

मामला बढ़ने की सूचना पर हरिहरपुर चौकी और महुली थाने की पुलिस पहुंची। इसके अलावा सीओ के नेतृत्व में धनघटा पुलिस भी पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ। जमुहट के ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस पहुंचने के बाद उनके घरों में घुसकर लाठियों से पिटाई की गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन


विवाद में एक पक्ष से जमुहट के जमील, आसिया, खुर्शीद, खलिकुन्निशा, संजीदा, साहीना, शकीना, गुलाकी और दूसरे पक्ष से सरोज देवी, महेंद्र निषाद, बच्चे अतुल, नेहा को मामूली रूप से चोटें आई हैं। तीन बाइक और एक चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। विवाद के बाद दोनों गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें