फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
सूर्या इंटर नेशनल सीनियर सेकेड्री स्कूल में आयोजित समर कैंप में छात्रा को पुरस्कार दते प्रबंधक। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

- बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में शनिवार को ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ग्रीष्मकालीन समर कैंप में छात्रों को डांस, म्यूजिक, माइम, योगा, सड़क सुरक्षा, चित्रकला व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्रों से सड़क सुरक्षा और चित्रकला पर अपने विचार रखने को कहा गया। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि समर कैंप के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों के लिए यह ऐसा समय है जो अमूल्य है। उन्होंने कहा कि समय के अर्थ को समझना चाहिए और अपने अमूल्य समय को व्यर्थ करने के स्थान पर अथक परिश्रम करना चाहिए। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समरकैंप में पहुंचे अभिभावकों ने भी अपने विचार को व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक सविता चतुर्वेदी, रविनेश श्रीवास्तव, बबिता त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, चिंतामणि उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें