फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 193 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
रोजगार मेले में 193 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन

- राजकीय आईटीआई चकदही में रोजगार मेले का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला सेवायोजन, राजकीय आईटीआई व कौशल विकास मिशन की ओर से शनिवार को राजकीय आईटीआई चकदही में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 193 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों द्वारा किया गया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए। इसी को ध्यान में रखकर रोजगार मेले का आयोजन समय-समय पर किया जा रहा है। इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि स्विगी गोरखपुर ने 25, एंकर इलेक्ट्रॉनिक्स ने 13, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स ने 17, रोहित हाईब्रिड सीड ने 26, जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रानिक्स ने 16, बड़वे इंजीनियरिंग लिमिटेड ने 68, अग्रवाल एसोसिएट्स ने 25, वीएस मोटर्स ने तीन लोगों को विभिन्न पदों के लिए चयन किया। मेले में कुल 412 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से कुल 193 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष अमर राय, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई संतोष कुमार श्रीवास्तव, धीरेंद्र विक्रम सिंह, संदीप गौड़, जय सिंह सोनकर, दीपक कुमार, जितेंद्र उपाध्याय, अजय राना, भीष्म सिंह, अभिषेक पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें