फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के सीयर खुर्द गांव निवासी छात्र की शुक्रवार की शाम को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। छात्र की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद जुटे लोगों की आंखें नम थीं।
विज्ञापन

सीयर खुर्द गांव निवासी राजेश भारती का 14 वर्षीय पुत्र आदर्श भारती हाई स्कूल में पढ़ता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर पर हैंडपंप से जुड़े टिल्लू पंप से बेटा स्नान कर रहा था। उसी समय करंट की चपेट में आने से गिरकर अचेत हो गया। बेटे को आनन-फानन परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटे की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव के लोग शोक में डूब गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें