धनघटा क्षेत्र में आंधी से गिरा छप्पर ।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
आंधी में गिरे बिजली के तार और पोल, आपूर्ति बाधित
- छप्पर गिरने से दो मवेशी दबकर घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पौली। बुधवार के दोपहर आई तेज आंधी से कई गांवों में छप्पर गिरने की सूचना है। वहीं, बिजली के तार और पोल टूटकर गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई। बिजलकर्मी आपूर्ति बहाल में जुटे रहे।
बुधवार की दोपहर में पानी के साथ आई तेज आंधी से गागरगाड गांव निवासी राम अवतार का छप्पर गिर गया। नीचे दबने से दो मवेशी घायल हो गए। हरिया माफी गांव निवासी लालजी का भी छप्पर गिर गया, जिसके कारण सारा सामान नष्ट हो गया। गोविंदगंज गांव के रहने वाले नर्वदेश्वर नायक का छप्पर भी ढह गया।
वहीं, हडिया माफी गांव के पास हाई वोल्टेज तार टूटकर गिरने से 14 गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई है। विद्युत निगम के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देर शाम तक विद्युत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।