फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे चोर, जेवरात व कपड़ा उठा ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसे चोर, जेवरात व कपड़ा उठा ले गए
विज्ञापन

धनघटा थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई चोरी की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। रविवार रात धनघटा के कृपालपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए और चोरी की वारदात की। चोर पीड़ित के घर से जेवरात, कपड़ा आदि सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने सोमवार को घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

कृपालपुर गांव निवासी दीपक चौधरी ने बताया है कि रविवार रात भोजन करने के बाद परिवार के लोग सोए थे। रात में अज्ञात चोर घर के पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस गए और घर में रखे सोने चांदी के जेवरात, कपड़ा, बर्तन आदि सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। चोर घर में रखे गए बॉक्स को तोड़ डाले थे और सामान को बिखेर दिया था। धनघटा चौक से महज 200 मीटर दूरी पर हुई चोरी की घटना से लोग भयभीत हैं। लोगों का कहना है कि चौक पर पुलिस बराबर रहती है और थाना भी करीब में है, बावजूद चोरों ने घटना को अंजाम दिया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें