फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने मेले की तैयारियों को परखा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने मेले की तैयारियों को परखा
विज्ञापन

- तामेश्वनाथ मंदिर का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 11 जुलाई से शुरू होने वाले वाले श्रवण मास के दौरान तामेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक को लगने वाले भीड़ व मेला को देखते हुए सोमवार को डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान तामेश्वरनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद शिवरात्रि पर्व की तैयारियों की जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि शिवरात्रि पर्व पर यहां पर मेला लगता है। इसके साथ ही जलाभिषेक को लेकर काफी भीड़ होती है। कांवड यात्रा भी निकलती है। ऐसे में मंदिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था व भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली जाए। डीएम ने जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम ने मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने, अग्निशमन दल व वालेंटियर्स की सेवा लेने के साथ ही खोया पाया कैंप आदि स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मेला आयोजकों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्थान, भोजन व्यवस्था व बिजली आदि से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस अवसर पर एडीएम मनोज कुमार सिंह, एसडीएम सदर अजय कुमार तिवारी समेत अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें