फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में उचक्के ने वृद्धा के गले से सोने की चेन उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में उचक्के ने वृद्धा के गले से सोने की चेन उड़ाई
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की वजह से जुटी भीड़ से होकर जाते दौरान घटी घटना
- पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर के बिधियानी मोड़ से 200 मीटर उत्तर ओवरब्रिज के पास शनिवार को एक वृद्धा के गले से उच्क्के ने सोने की चेन उड़ा दिया। गले में चेन न होने की जानकारी होते ही पीड़िता परेशान हो गई। पीड़िता शहर में रहने वाले अपने दामाद को फोन कर बुलाई और घटना की जानकारी दी। दामाद ने डायल 112 नंबर और 100 नंबर पर फोन करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं लगा। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के देवकली खुर्द की रहने वाली 65 वर्षीय चंपा देवी ने बताया कि वह मेंहदावल के रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। वह नाथनगर से मैजिक से खलीलाबाद पहुंची और बिधियानी मोड़ पर उतर कर पैदल ही शहर में जा रही थी। उसी दौरान मुख्यमंत्री शादी समारोह की वजह से मुखलिसपुर ओवरब्रिज के निकट स्थित मैरिज हॉल के सामने भीड़ जुटी थी। उसी भीड़ से होकर निकलने के दौरान उचक्के ने उनके गले से सोने की चेन उड़ा दिया। चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपये थी। घटना की सूचना अपने दामाद शहर के अंसार टोला निवासी चंदन कुमार को दिया। चंदन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए डायल 112 नंबर और 100 नंबर पर कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। बाद में पीड़ित सास को लेकर कोतवाली गई और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें