फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: किसानों की समस्याओं पर सपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
मेंहदावल में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता-स्रोत पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। मेंहदावल तहसील कार्यालय में बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में किसानों व आमजन की समस्याओं पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 11 सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। हालत यह है कि किसानों को समय से खाद बीज नहीं रहा है। आम जनता सरकार की दुर्व्यवस्था से त्रस्त है। सरकारी अस्पतालों में दलाल सक्रिय हैं। पुलिस लूट खसोट में लगी है। जनता का उत्पीड़न सरकार का विकास बन गया है।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय ने कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में बिजली की समस्या चरम पर है। जनता भ्रष्टाचार की पोषक योगी सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकेगी। प्रदर्शन की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओमकार यादव ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में इश्हाक अंसारी, विजय यादव, प्रमोद यादव, जहीरूद्दीन अंसारी, लड्डू, जय प्रकाश, ओम प्रकाश यादव, हेमंत कुमार गुप्ता, अमर सिंह यादव आदि शािमल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें