फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अप्रैल से चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन

संतकबीरनगर। संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए दो अप्रैल से अभियान चलाया जाएगा। 15 अप्रैल से फ्रंट लाइन वर्कर घर-घर दस्तक देंगी। स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुटा हुआ है।
अभियान को लेकर सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्माने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान दो से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान का प्रथम चरण 15 से 30 अप्रैल तक चलेगा। न्याय पंचायत स्तर पर आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामप्रधानों को भी इस अभियान से जोड़ा गया है। अभियान में कुल 13 विभाग अपना योगदान देंगे। इनमें स्वास्थ्य विभाग प्रमुख भूमिका अदा करेगा। अभियान के दौरान पंचायतीराज विभाग उथले हैंडपंप को चिह्नित करके साफ-सफाई के लिए अभियान चलाएगा। नगर निकाय नालियों की साफ-सफाई, फागिंग एवं एंटी लार्वा का छिड़काव करेंगे। विद्यालयों के माध्यम से रोगों से संबंधित जानकारी दी जाएगी। अभियान के संबंध में यूनिसेफ के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों को इस अभियान के लिए गांव का नोडल नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

अस्पतालों के ईटीसी की चेकिंग
जिला महामारी रोगविशेषज्ञ डॉ. मुबारक अली ने बताया कि वर्तमान में जनपद में स्थित ईटीसी (इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर) की चेकिंग की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि वहां पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं तथा आवश्यक उपकरण तथा जांच किट उपलब्ध है या नहीं। यही नहीं, ईटीसी के लिए तैनात नर्सेज की कार्यदक्षता भी चेक की जा रही है। पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में उपकरणों की भी जांच की जा रही है।
कूलर के इस्तेमाल में बरतें सावधानी
जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। लोग कूलर आदि इस्तेमाल करने लगे हैं। हर सप्ताह कम से कम एक बार कूलर का पानी निकालकर अच्छे से साफ जरूर करें, जिससे लार्वा न पनप सकें।
विज्ञापन

बीमारी की पुष्टि होने पर होगा निशुल्क उपचार
15 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, खांसी, आईएलआई (इन्फ्लूएंजालाइकइलनेस), टीबी, कोविड, डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के लक्षणों के बारे में जानकारी देने के साथ लक्षणयुक्त संभावित मरीजों को चिह्नित कर जांच कराएंगी। बीमारी की पुष्टि होने पर निशुल्क उपचार दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें