पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बने चुनाव सेल कार्यालय का निरीक्षण करते एसपी।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहें पुलिसकर्मी: एसपी
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एसपी ने पुलिस कार्यालय में मातहतों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी के प्रति सर्तक रहने की सलाह दी।
एसपी ने कहा कि चुनाव की तैयारियों में किसी तरह की शिथिलता न बरती जाए। प्रत्येक थानों से नियमित किए जाने वाले कार्रवाई का विवरण मंगाकर अंकित किया जाए। जो आयोग के दिशानिर्देश हो, उससे संबंधितों को समय से अवगत भी कराया जाए।
एसपी ने कहा कि छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपंन कराने की दिशा में ठीक से तैयारी की जाए। इसमें चुनाव सेल की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। चुनाव सेल में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्व का निर्वहन ठीक ढंग से करें। इसमें किसी के स्तर से सुस्ती न बरती जाए। इस दौरान एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, इंस्पेक्टर अनिल कुमार दूबे, इंस्पेक्टर रणविजय सिंह, एसआई श्याम मोहन, कांस्टेबल रवि तिवारी आदि उपस्थित रहे।