फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में नामांकन में सुस्ती, 130 विद्यालयों से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 04 Jun 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले में स्कूल चलो अभियान की सुस्त प्रगति पर बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। अभियान के दौरान कक्षा-एक और छह में एक भी नामांकन न होने पर 130 परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी किया गया है।
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद के कुल 2419 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक, शासकीय और अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालय संचालित हैं। विभागीय समीक्षा में सामने आया कि अभी तक 699 विद्यालयों में 100 से अधिक नामांकन, 1492 में 11 से 100 के बीच, 98 में एक से 10 के बीच और 130 विद्यालयों में शून्य नामांकन दर्ज है। बीएसए कार्यालय से जारी नोटिस में इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं उपस्थित होकर साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि जवाब संतोषजनक न मिलने पर कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

विभाग ने इसके साथ ही प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन और प्रोन्नत विद्यार्थियों का डाटा समय पर अपलोड न करने पर भी नाराजगी जताई है। एमईएस के इंचार्ज ने बताया कि जिन विद्यालयों ने अब तक प्रोन्नत बच्चों का डेटा पोर्टल पर दर्ज नहीं किया है, उन्हें तत्काल अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों की ओर से नामांकन कार्य में शिथिलता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सभी प्रधानाध्यापक इसे निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करें। विभागीय स्तर पर अब विद्यालयवार नामांकन स्थिति की कड़ी निगरानी की जा रही है, जिससे शैक्षिक सत्र में किसी भी बच्चे का नामांकन छूट न पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें