फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर हमला, दोनों हाथ में फ्रैक्चर

Thu, 04 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। थाना क्षेत्र के सिगरामऊ गांव में भैंस चराने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में युवक के दोनों हाथ टूट गए, जबकि सिर, कमर और पैर में भी गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिगरामऊ गांव निवासी विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बरपरता के सिवान में भैंस चरा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति ने कुछ बाहरी साथियों को बुला लिया। सभी ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार हमले में उसके दोनों हाथ में फ्रैक्चर हो गए और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर उसे घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए इलाज शुरू कर दिया है। पीड़ित परिवार ने धनघटा थाने में नामजद आरोपी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें