फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : आपत्तियाें का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश

Thu, 25 Dec 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नाथनगर में एसआईआर के कार्य का निरीक्षण करते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति एवं गुणवत्ता का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने आपत्तियाें का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विधानसभा खलीलाबाद अंतर्गत बूथ संख्या 317 व 318, कांशीराम आवास बूथ संख्या 402 व 403 तथा मॉडर्न स्कूल मैनसिर के बूथ संख्या 472 एवं 473 का निरीक्षण किया। साथ ही धनघटा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर बूथ संख्या 472 व 473 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथनगर मुखलिसपुर बूथ संख्या 164, 165, 166 व 167 बूथों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया गया कि संबंधित बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएं और बताएं तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-06 भरवाकर नियमानुसार बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में गुणवत्ता एवं यथार्थतता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें