फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Thu, 25 Dec 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के जनता मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार को ट्रेन से कटकर कोतवाली क्षेत्र के पखुआपार के प्रताप (25) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:30 बजे यूपी 112 को रेलवे ट्रैक पर पर शव पड़े होने की सूचना मिली। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि काफी प्रयास के बाद शव की पहचान थाना क्षेत्र के पशुआपार गांव निवासी प्रताप पुत्र बैजनाथ के रूप में हुई। वह जनता मार्ग रेलवे फाटक के उत्तर लगभग 100 मीटर आगे किसी ट्रेन की चपेट में आ गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए थे। परिजनों के अनुसार, प्रताप पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से कमजोर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें