फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: डीएम प्रेमरंजन से महिलाओं को न्याय की आस, जनता दरबार में लग रही अजब-गजब फरियाद

Tue, 08 Nov 2022 11:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

बघौली ब्लॉक क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा की रहने वाली संगीता पत्नी सोहन डीएम के जनता दरबार में पहुंची। संगीता ने डीएम को बताया कि उसके नाम से अंत्योदय राशन कार्ड है। राशन कार्ड में उसके पति के नाम की जगह अविनाश पुत्र फौजदार अंकित है। जबकि उसके पति का सही नाम सोहन पुत्र विक्री है।
विज्ञापन
डीएम के जनता दरबार मे समस्या बताती कुरियापार बेलहसा की संगीता। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर डीएम प्रेम रंजन सिंह के जनता दरबार में सोमवार को एक महिला ऐसी पहुंची, जिसकी पीड़ा ही कुछ अलग थी। महिला ने बताया कि साहब उसके राशन कार्ड में पति की जगह गलत ढंग से दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया है। गलत नाम कटवाकर पति का नाम दर्ज कराने के लिए दो साल से भटक रही है। डीएम ने फोन करके डीएसओ को कार्यालय बुलवाया और समस्या का समाधान कर उन्हें अवगत कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


बघौली ब्लॉक क्षेत्र के कुरियापार बेलहसा की रहने वाली संगीता पत्नी सोहन डीएम के जनता दरबार में पहुंची। संगीता ने डीएम को बताया कि उसके नाम से अंत्योदय राशन कार्ड है। राशन कार्ड में उसके पति के नाम की जगह अविनाश पुत्र फौजदार अंकित है। जबकि उसके पति का सही नाम सोहन पुत्र विक्री है। अविनाश पुत्र फौजदार ग्राम करमा के निवासी हैं। उसके पति के नाम की जगह राशन कार्ड में गलत ढंग से अनिवाश का नाम दर्ज हो गया है। उसके पति पूणे में रहकर नौकरी करते हैं। उसके पास तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा सचिन कक्षा आठवीं, दूसरे नंबर का बेटा प्रिंस भी आठवीं में पढ़ता है। जबकि छोटा बेटा विपिन कक्षा तीन में पढ़ता है।

आरोप है कि राशन कार्ड में गलत ढंग से पति की जगह दर्ज अविनाश का नाम कटवा कर अपने पति सोहन का नाम दर्ज कराने के लिए दो साल से भटक रही है, लेकिन कोई फरियाद सुनने वाला नहीं है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने तत्काल फोन करके जिलापूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला को कार्यालय बुलाया और मामले से अवगत कराते हुए समाधान कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए दिलवाएं पैसा

खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के भंगुरा गांव की रहने वाली पुष्पा पत्नी इंद्रजीत डीएम के जनता दरबार में पहुंची। हाथ में प्रार्थना पत्र लेकर डीएम के समक्ष खड़ी हुई। डीएम प्रेमरंजन सिंह ने पूछा कि क्या दिक्कत है तो पुष्पा ने अपनी समस्या बताई। उसने बताया कि उसके पति दो साल पहले साधु हो गए। वह अत्यंत गरीब है। उसकी इकलौती बेटी की शादी तय है। जैसे ही धन का इंतजाम हो जाएगा, वैसे ही बेटी की शादी कर देगी।

डीएम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बेटी की शादी कराने का जैसे ही जिक्र किया, वैसे ही पुष्पा बोल पड़ी। साहब बेटी के मंगेतर सामूहिक विवाह में शादी करने को तैयार नहीं है। बेटी के मंगेतर चाहते कि अलग से शादी हो। इसके लिए खाते में शादी अनुदान योजना की रकम दिला दें, जिससे बेटी की शादी हो सके।

डीएम ने मामले को जिला समाज कल्याण अधिकारी को सौंप दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना में 2022-23 में अब तक बजट आवंटित नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें