फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली गिरने से शिवलिंग टूटा मंदिर का गुबंद क्षतिग्रस्त

Wed, 21 May 2025 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त मं​दिर का गुबंद
विज्ञापन
संतकबीरनगर/बघौली। बघौली ब्लॉक के खुरजहना में बारिश शुरू के दौरान बिजली गिरने से शिव मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया और शिव लिंग टूटा गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 10 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। आसमान में तेज आवाज में बादल गरजने लगे। उसी दौरान तेज आवाज में बिजली गिरी। जो बघौली ब्लॉक के खुरहजना गांव स्थित शिव मंदिर पर जा गिरी। इससे शिव मंदिर की गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया। बिजली गिरने की सूचना पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग मंदिर के अंदर जाकर देखते तो वहां पर शिव लिंग क्षतिग्रस्त मिला।
विज्ञापन

गांव के कोमल निषाद ने बताया कि तेज आवाज के साथ बिजली गिरी तो लोग सहम गए। कुछ देर बाद देखा तो मंदिर के ऊपर का गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके साथ ही मंदिर का शिव लिंग भी टूट गया था। हालांकि उस समय मंदिर में एक दो ही लोग थे, जो सुरक्षित है। हालांकि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से गांव की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें