फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतबली हत्याकांड : आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी पुलिस, सियासी सरगर्मी भी बढ़ी

Mon, 16 Jun 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के सिक्टौर माफी गांव निवासी संतबली की हत्या के मामले में शामिल अन्य आरोपियों को चिह्नित करने में पुलिस जुट गई है। इधर, गांव में राजनैतिक लोगों का जमावड़ा लगना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष सिक्टौर माफी गांव पहुंचकर मृतक संतबली के परिजनों से घटना की जानकारी लेकर शोक संतृप्त परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने अमरडोभा गांव पहुंचकर समस्याएं सुनीं और कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिक्टौर माफी और अमरडोभा गांव के बीच तनाव के बाद गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। नौ नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना में संलिप्त शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें