संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित मायके से ससुराल के लिए निकली विवाहिता रास्ते से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद उसका कुछ पता न चलने पर मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बेटी के तलाश की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र निवासी शारदा देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी की शादी धनघटा थाना क्षेत्र में हुई है। बेटी के दो बच्चे हैं। दामाद रोजी-रोटी के सिलसिले में बंगलौर रहते हैं। छह जून को बेटी ससुराल से मायके आई थी। आठ जून को दिन में दो बजे वह पुत्र के साथ ससुराल जाने के लिए निकली, लेकिन वहां नहीं पहुंची। नौ जून को उनके दामाद ने फोन करके बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि बेटी ससुराल के लिए बताकर गई है। उन्होंने बताया कि वह अभी तक ससुराल नहीं पहुंची है।