फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: ट्रेन से गिर कर कुशीनगर के युवक की मौत

Sat, 23 Nov 2019 08:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
खलीलाबाद शहर के त्रिपाठी रेलवे क्रासिंग से 50 कदम की दूरी पर शनिवार की अलसुबह एक दुर्घटना हो गई। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर कुशीनगर के युवक की मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह त्रिपाठी मार्केट रेलवे क्रासिंग से 50 कदम पूरब ट्रैक के किनारे एक युवक की लाश मिली। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी विजय बहादुर यादव अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। युवक के पास से आधार कार्ड और न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन का लुधियाना से गोरखपुर तक का टिकट मिला।

आधार कार्ड से युवक की पहचान कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के कुसम्हा टोला बिरौली निवासी 20 वर्षीय रामू यादव पुत्र सुईट यादव के रूप में हुई। सूचना के बाद मृतक के गांव के पप्पू यादव और केशव यादव आदि पोस्टमार्टम हाऊस पहुंच गए और शव के शिनाख्त की पुष्टि की। 
विज्ञापन


पप्पू यादव और केशव यादव ने बताया कि रामू यादव दो भाईयों में छोटे थे। बड़े भाई संदीप है और छोटी अविवाहित बहन रानी है। अभी 45 दिन पूर्व ही रामू यादव रोजगार के सिलसिले में लुधियाना गए थे। वहां से वापस घर लौट रहे थे और ट्रेन से गिर जाने से उनकी मौत हो गई।

जीआरपी चौकी प्रभारी ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि सफर करते दौरान न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने से यात्री रामू यादव की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम हाऊस आए परिजन और रिश्तेदार सभी गमगीन थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें