संतकबीरनगर जिले में सात कस्तूरबा विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए पांच किलोवाट का सोलर पैनल लगाया जाएगा। जिसके लिए डीएम ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। साथ ही धन भी स्वीकृत कर दिया है। कुल 21 लाख रुपये इस योजना पर खर्च होंगे, जिससे विद्यालय में बिजली की समस्या दूर होगी।
जनपद के हैंसर, खलीलाबाद, नाथनगर, बघौली, सेमरियावां, सांथा और मेंहदावल में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में करीब सात सौ छात्राएं अध्ययनरत हैं। ज्यादा तर विद्यालय सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित हैं, जहां बिजली की समस्या विकराल है।