फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सबीहा खातून को खलीलाबाद से बनाया प्रत्याशी

विज्ञापन
खलीलाबाद विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी हुई सबीहा खातून। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

कांग्रेस ने खलीलाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक अफसर यू अहमद की पत्नी सबीहा खातून को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


सबीहा खातून सेमरियावां गांव की मूल निवासी हैं। वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती की उपाध्यक्ष हैं। बेगम खैर इंटर कॉलेज बस्ती में होम साइंस व बांबे आर्ट की प्रवक्ता रही हैं। एक साल पहले बेगम खैर इंटर कॉलेज बस्ती से वह सेवानिवृत्त हुई हैं। सबीहा खातून के पति पूर्व विधायक अफसर यू अहमद वर्तमान में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में राष्ट्रीय मंत्री भी रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने बताया कि जिले की खलीलाबाद विधानसभा सीट से सबीहा खातून को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही मेंहदावल और धनघटा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। सबीहा खातून को प्रत्याशी बनाए जाने पर जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर, जिला उपाध्यक्ष दिलशाद अफसर, ब्लॉक अध्यक्ष अकरम नजीर, जियाउर्रहमान, नूर आलमा, चमन सिंह, बिट्टू सिंह, मोहम्मद कलीम, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज अख्तर, महेश कुमार, मैनुद्दीन, अर्चना त्रिपाठी, चांदनी त्रिपाठी, दानिका प्रसाद त्रिपाठी, राजाराम आर्या, वाजिद अली, मुहम्मद कलीम, नजरूल हसन, मुहम्मद याकूब, मौलाना शकील अहमद, अतीक अहमद आदि ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें