फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभिलेख अधूरे देखकर नाराज हुए ग्राम्य विकास आयुक्त, दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। ग्राम्य विकास आयुक्त महेंद्र प्रताप पांडेय ने बुधवार को हंैसर ब्लॉक घोरांग गांव में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। कई अभिलेख अधूरे देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और अभिलेख शीघ्र पूरा नहीं करने पर संबंधित को कार्यवाही की चेतावनी दी। घोरांग गांव में निर्मित अमृत सरोवर का अच्छा काम देखकर संतोष व्यक्त किया और जिम्मेदारों की तारीफ की।
विज्ञापन

ग्राम विकास आयुक्त दिन में 11 बजे ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने आवास, स्थापना, एनआरएलएम, मनरेगा आदि से कराए जाने वाले विकास कार्यों के अभिलेखों का गहनता के साथ निरीक्षण किया। कई अभिलेख अधूरा देखकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अभिलेख पूर्ण होना चाहिए और इनका रख-रखाव सही ढंग से करने की जरूरत है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभिलेख शीघ्र पूरा करें अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके बाद ग्राम विकास आयुक्त घोरांग गांव का अमृत सरोवर देखने पहुंचे। अच्छा काम देखकर उन्होंने तारीफ की। ग्राम विकास आयुक्त को अन्य ग्राम पंचायतों में भी जाना था। लेकिन समय अभाव के कारण वह अन्य जगहों पर न जाकर सीधे जिला मुख्यालय रवाना हो गए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता, एपीओ अनंत राव, विनोद मणि त्रिपाठी, हीरालाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें