फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: संतकबीर नगर के दुधारा में कलंकित हुआ रिश्ता- बाबा ने पोती के साथ किया दुष्कर्म- केस दर्ज

Sun, 08 Sep 2024 07:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोहरौली। दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका के साथ रिश्ते में बाबा लगने वाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। इसके बाद परिजनों को धमकी भी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, जानमाल की धमकी देना एवं पाॅक्सो एक्ट के तहत केस पंजीकृत किया है।

विज्ञापन


सूचना पर दुधारा, बखिरा तथा बेलहर थाने के प्रभारी तथा एसओजी प्रभारी भी मौके पहुंच गए। मौके पर फाॅरेंसिक टीम ने नमूना एकत्रित किया तथा परीक्षण के लिए भेज दिया है। पांच साल की बालिका से दुष्कर्म की वारदात के बाद गांव में आक्रोश है।

पीड़ित बालिका की मां ने बताया कि छह सितंबर को दिन में तीन बजे बगल के एक व्यक्ति ने उनकी छह वर्षीय बेटी को अपने घर में बुलाकर उसकी लेगी को निकाल कर उसके साथ दरिंदगी की। बेटी इस घटना के बाद से डरी और सहमी है। बेटी ने जब यह घटना बताई तो देवर उससे पूछने गया।
विज्ञापन


तो आरोपी ने गालियां और धमकी दी कि यदि किसी को घटना के बारे में बताया या थाने में सूचना दी तो परिवार को जान से मार दूंगा। शनिवार को घटना के बारे में गांव में भी कई लोगों को जानकारी हो गई। गांव के लोग डर के मारे अपने घर की लड़कियों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं। लोग घर से बाहर लड़कियों को जाने नहीं दे रहे हैं।

इस घटना से गांव में लोग भयभीत हैं। किसी तरह से हिम्मत करके थाने आई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पर केस दर्ज किया है। एसओ अनिल दुबे ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें