फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मिली अनियमितता, कोटे की दुकान सील

विज्ञापन
पौली के भोतहा में कोटे की दुकान को सील करते अधिकारी अधिकारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जांच में मिली अनियमितता, कोटे की दुकान सील
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोतहा में ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार को तहसीलदार के नेतृत्व में कोटे की दुकान की जांच की गई। जांच के दौरान राशन वितरण व्यवस्था व अभिलेखों की जांच में अनियमितता पाए जाने पर दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भोतहा के कोटेदार के खिलाफ गांव के कार्डधारकों ने घटतौली व समय-समय पर राशन न वितरण करने की शिकायत बृहस्पतिवार को एसडीएम धनघटा से की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम धनघटा ने तहसीदार प्रियंका के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को तहसीलदार ने टीम के साथ जांच प्रक्रिया शुरू कराई। ग्रामीणों के बयान व अभिलेखों में अनियमितता पाए जाने पर कोटे की दुकान सील कर दिया गया। तहसीलदार ने बताया कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट एसडीएम को दी जाएगी। दुकान सील कर दी गई है। इस मौके पर लेखपाल इम्तियाज खान, अभिषेक श्रीवास्तव, अजीत यादव, विकास कुमार, योगेंद्र निषाद, इन्द्रेश निषाद, रामाज्ञा निषाद, अर्जुन, राजू, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें