फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेनतीजा रहा एसडीएम का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनतीजा रहा एसडीएम का प्रयास
विज्ञापन

आरोपित के घर डटी है दुष्कर्म पीड़ित युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता तीन दिनों से गांव निवासी आरोपित के घर डटी हुई है। पीड़ित युवती शादी की जिद पर है। वहीं, दूसरी तरफ परेशान होकर आरोपित के परिजन घर छोड़कर बाहर निकल गए हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवती को काफी समझाए, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने करीब दो वर्ष पूर्व युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। करीब तीन माह पूर्व आरोपित युवक जमानत पर छूट कर घर आया है। आरोपित युवक की शादी तय हो गई है। इसकी जानकारी होने पर दुष्कर्म पीड़िता मंगलवार को आरोपित के घर पर पहुंच गई। तभी से पीड़िता आरोपित के घर पर डटी हुई और शादी की जिद कर रही है। बृहस्पतिवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह के नेतृत्व में तहसील प्रशासन एक बार फिर पुन: पहुंचा, लेकिन घंटों तक चली वार्ता के बाद भी निष्कर्ष नहीं निकल सका। पीड़िता ने साफ लहजे में कहा कि वह शादी करेगी सिर्फ उसकी जिंदगी तबाह करने वाले आरोपित युवक के साथ। उसे इंसाफ चाहिए। प्रशासन के प्रयास के बाद भी नतीजा नहीं निकला। एसडीएम योगेश्वर सिंह, तहसीलदार रत्नेश तिवारी, नायब तहसीलदार प्रियंका त्रिपाठी वार्ता के बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें