फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में आई महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्यक्रिया के लिए सिवान में गई थी महिला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में मायके में आई एक महिला से मनबढ़ युवक ने दुष्कर्म किया। घटना सात सितंबर की है। घटना के वक्त पीड़िता नित्य क्रिया के लिए सिवान में गई थी। बुधवार को पीड़ित पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

32 वर्षीय महिला मायके में आई है। आरोप है कि वह सात सितंबर को नित्य क्रिया के लिए गांव के पूरब स्थित सिवान में गई थी। उसी दौरान एक शख्स पहुंच गया। आरोपी जबरियां महिला को गन्ने के खेत में खींच ले गया और उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर भी आरोपी नहीं माना। घटना के बाद महिला रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को आतबीती बताई। घटना से परिजन सदमे में थे। बुधवार को पीड़िता को लेकर पिता कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित अक्षय लाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को महिला कांस्टेबल की देखरेख में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपित को पकड़ कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें