फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल कर बच्चों ने जल संक्षरण के लिए लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रैली निकाल कर बच्चों ने जल संक्षरण के लिए लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन

- तरह-तरह के स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे बच्चे
- जल ही जीवन है और जल बचाओ, जीवन बचाओ के लगा रहे थे नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में संचालित सिटी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को जल संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत रैली निकाली। रैली खलीलाबाद रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए तितौवा चौराहे तक पहुंची। इस दौरान बच्चों ने लोगों को जल की महत्ता को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

सुबह दस बजे स्कूल से बच्चों ने रैली निकाली। रैली में शामिल बच्चे तख्तियों पर लिखे तरह-तरह स्लोगन लेकर चल रहे थे। जल ही जीवन है के नारे लगा रहे थे। बीच- बीच में रुक कर बच्चे लोगों को जल संरक्षित करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। प्रधानाचार्य शंभू पांडेय ने कहा कि जल बचाओ, जीवन बचाओ का नारा साकार करने के लिए लोगों को इस दिशा में सोचना होगा। जल ही जीवन है। पानी की बर्बादी को रोकना होगा, अन्यथा जब पानी का संकट खड़ा होगा तो जीवन खतरे में पड़ जाएगा। शिक्षक एडी मिश्र ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को बच्चों ने जागरूक किया है। निश्चित ही बच्चों का यह प्रयास सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जरूरत है। इस दौरान धीरज राय और जुबेर अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें