मगहर दुर्गा मंदिर के पास रूट डायवर्जन के दौरान लगा जाम।
संतकबीरनगर। अयोध्या में मौनी अमावस्या पर आ रही भीड़ को देखते हुए सोमवार की देर रात जिले में वाहनों को रोक दिया गया। मगहर के दुर्गा मंदिर के हाईवे पर पुलिस कर्मियों ने वाहनों को रोका। जिसके बाद वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो घंटे के बाद यातायात व्यवस्था बहाल कर दी गई।
अयोध्या में 29 जनवरी का मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ हो रही है। जिसकी वजह से बस्ती से बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। सोमवार की रात करीब 10 बजे अचानक गोरखपुर से अयोध्या जाने वाले वाहनों को मगहर दुर्गा मंदिर के पास रोक दिया गया। जिसके बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस के साथ कोतवाली पुलिस भी मौके पर रहकर एक-एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया। करीब दो घंटे के बाद वाहनों को जाने दिया गया। जिसके बाद जाम समाप्त हुई।
गोरखपुर से लखनऊ के निकले रोहित, संगम आदि ने बताया कि जब वह लोग मगहर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सभी वाहनों का रोक दिया गया। आगे नहीं जाने दिया गया। वह लोग इस ठंड में अपने वाहन में ही बैठे रहे। यातायात प्रभारी परमहंस ने बताया कि वाहनों को कुछ देर के लिए रोका गया था। फिर जाने दिया गया।ा