फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ससुराल के लिए निकले युवक का पोखरे में मिला शव

Tue, 28 Jan 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
श्यामदेव की फ़ाइल फोटो
विज्ञापन
बखिरा। मंगलवार को बखिरा पुलिस ने एक पोखरे से एक युवक का शव नाविकों की मदद से बाहर निकाला। शव की पहचान भाई व पिता ने की। युवक ससुराल जाने के लिए घर से बाइक लेकर निकला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहजनवां क्षेत्र के समधिया निवासी रामदीन यादव ने बताया कि उनका बेटा श्याम देव यादव 32 वर्ष पेंटिंग का काम करता है। उसकी ससुराल बेलहर खुर्द में है। सोमवार की सुबह 10 बजे बाइक लेकर ससुराल जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा था। मंगलवार को एक व्यक्ति ने फोन करके घटना की जानकारी दी। तत्काल वह बेटे ज्ञानेंद्र के साथ भागकर बखिरा पुलिस चौकी पर आया। एसओ लालबिहारी निषाद ने बताया कि मृतक की बाइक बखिरा के निकट खराब हो गई थी। बाइक बनाने के लिए उसने मैकेनिक को दिया था। हालांकि बाइक को बरामद कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बाइक बनने में देर होने पर घूमते टहलते हुए श्यामदेव अमरडोभा में अंदर चला गया। काफी देर तक वह टहलता रहा। बाद में वह दौड़ते हुए भाग रहा था, भागने के दौरान वह लोगों को गाली दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागते हुए वह अनजाने में पोखरे में चला गया। पोखरा काफी गहरा होने से वह डूब गया।
सूचना मिलने पर नाविकों की मदद से शव पोखरे से बाहर निकाला जा सका। मृतक के पिता व भाई ने शव की शिनाख्त की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी शादी बेलहरखुर्द में 2017 में प्रियंका से हुई थी। उसकी दो बेटियां मानवी व दीक्षा हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें