फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी कर रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा
विज्ञापन

धनघटा। धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बुधवार देर शाम एक युवती के साथ अश्लील हरकत कर रहे दो युवकों को गांव वालों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की। मौका पाकर एक युवक भाग निकला। जबकि दूूसरे युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की रात आठ बजे के करीब क्षेत्र की रहने वाली युवती धनघटा चौक से सामान खरीद कर घर लौट रही थी। अभी वह खलीलाबाद मार्ग पर पैदल आगे बढ़ी तो दो युवक आए और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। कुछ देर तो युवती और मनचले युवकों के बीच बातचीत होती रही। सड़क पर काफी देर से हो रही इस हरकत को देख कुछ लोग वहां पहुंच गए और युवकों को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती वहां से धीरे से खिसक ली। आरोपी एक युवक भी भागने में सफल हो गया। जबकि एक युवक को पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें