- जिले में 1247 स्कूलों में कुल 4812 शिक्षक है तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के निर्धारित समय सुबह 7.45 से आठ बजे तक राहत दी थी। इसके बाद डिजिटल उपस्थिति पंजिका पर 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया है। शिक्षक इसका विरोध कर रहे है। इधर जिले में 65 शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी लगा रहे है और 4747 शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं।
विभाग शिक्षकों को ऑनलाइन हाजिरी के लिए जागरूक भी कर रहा है। जिले में 1247 परिषदीय स्कूल है। इन स्कूलों में शिक्षा मित्र, अनुदेशक व शिक्षक को लेकर कुल 4812 शिक्षक तैनात है। जिले में शुक्रवार और शनिवार को कुल 65 शिक्षकों ने डिजिटल पंजिका से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रेरणा पोर्टल पर इसका रिकाॅर्ड भी चढ़ा।
मेंहदावल ब्लॉक के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र शिक्षकों के बैठक कर उन्हें ऑनलाइन हाजिरी से लाभ को लेकर जागरूक कर रहे है। जिससे की शिक्षक आनलाइन हाजिरी कर सके। बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। इसका वह पालन करें। व्यवस्था में सहयोग करें।