संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के हाईवे धौरहरा के पास शनिवार को सुबह फल लदे पिकअप से एक ट्रक टकरा गया। घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
धौरहरा के समीप हाईवे पर पिकअप वाहन आम लदी हुई एक डीसीएम वाहन भूसा लदी हुई की आपस में टक्कर हो गई। पिकअप हाईवे पर पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति जमील बेग पुत्र इसरार अहमद निवासी चीरा रुदौली थाना टीकरनगर जिला बाराबंकी घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल भेजवाकर पुलिस ने बाधित यातायात व्यवस्था को चालू कराया। जिला अस्पताल में घायल का चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया।