कोटेदार के खिलाफ कार्ड धारकों ने किया प्रदर्शन
- अनाज देने में घटतौली का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बढया ठाठर के कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अनाज के तौल में गड़बड़ी की जा रही है। एक माह का अनाज नहीं बांटने का भी आरोप लगाया।
कार्ड धारक जितेंद्र गुप्ता व मनीष निषाद के नेतृत्व में गांव में प्रदर्शन करते हुए कार्ड धारकों ने कहा कि कोटेदार अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। अनाज में घटतौली की जा रही है। मामले की शिकायत एसडीएम व आपूर्ति विभाग से भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं कोटेदार मीना देवी का कहना है कि ससुर की मौत होने के कारण समय से खाद्यान्न का वितरण नहीं हो पाया है। जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को भी दी गई थी। राजनीति से प्रभावित कुछ कार्ड धारक गलत आरोप लगा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में रामवृक्ष, विंदु, सुखना, गुड्डी, दुगार्वती, गुड़िया, मुनक्का, सरस्वती, प्रेमा, सीमा, मंजू, परमी, विमला, अजोरमती, कोयला, रेनू, रामरती देवी आदि मौजूद रहीं।