फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 700 क्षय रोगी गोद लिए गए

विज्ञापन
विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक को संबोधित करती डीएम।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिले में 700 क्षय रोगी गोद लिए गए
विज्ञापन

- विश्व टीबी दिवस पर कलेक्ट्रेट में आयोजित हुआ कार्यक्रम
- स्वयंसेवी संस्थाओं ने मरीजों को गोद लिया, कराएंगे उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग से मुक्त बनाने के लिए हर दिन नए-नए प्रयास हो रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जनपद में 700 टीबी रोगियों को गोद लिया गया। टीबी दिवस पर यह पहल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से शुरू हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में विश्व टीबी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं ने टीबी रोगियों को गोद लिया।
डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पहल पर जिले में क्षय रोगियों को गोद लेने की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास है कि क्षय रोगी भी जल्द स्वस्थ हों और अन्य स्वस्थ्य लोगों की तरह मुख्य धारा में जीवन यापन कर सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि जो लोग क्षय रोगियों को गोद ले रहे हैं वह सभी नियमित फोन कर मरीज या उसके परिजन से हालचाल लेते रहें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने कहा कि क्षय रोग एक गंभीर समस्या है, लेकिन अब इसका इलाज उपलब्ध है।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि भारत सरकार की ओर से 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की योजना है।
100 क्षय रोगियों को गोद लेने वाले डॉ. अशरफ अली ने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि इन रोगियों की दवा और जांच नियमित रूप चलती रहे। साथ ही टीबी मरीजों को हर महीने मूंगफली, चना, गुड़, सत्तू, सोयाबीन, समेत न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट मिलता रहे। इस अवसर पर अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा, डॉ. एस रहमान, कविता पाठक, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

13 अप्रैल तक चलेगा टीबी मरीज खोजो अभियान
विश्व क्षय रोग दिवस से ही क्षय रोगियों को खोजने के लिए विशेष अभियान शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा। इसकी जिम्मेदारी मुख्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) संभालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें