फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ करोड़ खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ खर्च के बाद भी नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल
विज्ञापन

सांथा के बरगदवा में सात वर्ष बीतने के बाद भी पूर्ण नहीं हो सका जल निगम का प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम योजना के तहत सांथा की बरगदवा ग्राम पंचायत में वर्ष 2015 से परियोजना पर काम हो रहा है। सात साल बीत जाने के बाद भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो सका। परियोजना की लागत एक करोड़ 42 लाख है। यहां पर बने स्टाफ रूम के फाटक व खिड़कियां टूट चुकी हैं। पानी की टंकी व उसके अंदर बने कमरों के रखरखाव का कोई प्रबंध नहीं दिख रहा है। परियोजना की धीमी गति से लोगों में रोष है।
ग्राम पंचायत बरगदवा के रहने वाले कमर अहमद ने बताया कि उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से उनके गांव में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्ष 2014-2015 में पानी की टंकी स्वीकृत हुई थी। सात वर्ष बीत जाने के बाद भी गांववालों को स्वच्छ जल पीने को नहीं मिल सका है। टंकी बनने के बाद कुछ जगहों पर पाइप बिछाया गया पर वह भी आधा-अधूरा है। गांव के ही अमीरुल्लाह ने बताया कि पानी की टंकी गांव के लिए शोपीस बनी हुई है। राजस्व गांव केंचुआखोर के अयूब ने बताया कि यहां पर बने स्टाफ रूम के फाटक व खिड़कियां टूट गई हैं। केंचुआखोर के उमेश द्विवेदी ने बताया कि गांव में कुछ दिन पूर्व एक बच्चे की दिमागी बुखार से मौत हो गई थी। लाखों खर्च होने पर भी स्वच्छ पेयजल मयस्सर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन जल निगम अजय उपाध्याय ने बताया कि ठेकेदार पानी की टेस्टिंग नहीं कर रहा है। इससे भुगतान रोका जा चुका है। ठेकेदार को कार्य पूर्ण करने का नोटिस भी जारी किया जा चुका। मामले की जानकारी डीएम को भी दे दी गई है। अगर समय रहते कार्य पूर्ण नहीं होगा तो अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें